भाजपा के सक्रिय निष्ठावान कार्यकर्ता ही सशक्त मंडल की पहचान:सिसोदिया

On

सरोदा।। भाजप उत्तर मंडल की बैठक में सशक्त मण्डल अभियान की बैठक नीलकंठ महादेव मंदिर सरोदा मे आयोजित की गई। जिसमें बैठक के मुख्य अतिथि ताजेंग पाटीदार थे। अध्यक्षता शिवसिंह सिसोदिया ने की विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष भारतेंदु व्यास दीपनारायण पंडया गणेशलाल जोशी थे। बैठक को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की एक सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें परिवारवाद वंशवाद नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का का प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठावान रहता है, जिससे भाजपा का बूथ मण्डल मजबूत रहता है। एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष धूलेश्वर डामोर ने बताया कि बूथ समिति की सक्रियता से ही संगठन की मजबूती का आधार है। ताजेंग पाटीदार ने पन्ना प्रमुख की नियुक्ति के बारे में प्रकाश डालते हुए आगे कहा कि बूथ समिति सक्रिय होगी तो संगठन मजबूत होगा। गणेशलाल जोशी ने मंडल में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला मण्डल अध्यक्ष व्यास ने सशक्त मंडल के बारे में जानकारी दी। बैठक में सभी मोर्चो के नव नियुक्त मोर्चा अध्यक्षों का उपरणा ओड़ा कर स्वगात किया। बैठक में महामंत्री विजेंद्र भट्ट,कल्याण सिंह चौहान,राजेन्द्र परमार, देवेंग दादा, संजय सेवक, ईश्वरलाल त्रिवेदी, जिला कार्य समिति सदस्य भरत पंडया, देवीलाल पण्ड्या, बकोर पाटीदार, जयेन्द्र त्रिवेदी, रमेश सुथार, सदाशिव भट्ट,प्रेमचंद डामोर, जयशंकर पंडया कमलजी प्रजापत,अरुण जोशी हेमेन्द्र पंडया मौजूद रहे। बैठक का संचालन काविश जोशी ने किया।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV