महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन,महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

On

 सागवाडा || उपखंड मुख्यालय पर महिला कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया! महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अंशुमाला पंचाल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओ ने पेट्रोल,डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों के विरोध में सागवाडा शहर के विभिन्न मार्गो से रैली निकालते हुए मुख्य चोराहे पहुचे! महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने चोराहे पर थाली बजाते हुए भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया! वही महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओ ने मुख्य चोराहे पर लकडियो से चूल्हा जलाकर रोटी बनाई और भाजपा सरकार का महंगाई के खिलाफ विरोध किया! वही इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अंशुमाला पंचाल ने बताया कि महंगाई के कारण आम व्यक्ति की कमर टूट गई है महिलाओ का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है और केंद्र सरकार हाथ पर हाथ रखकर तमाशा देख रही है! इस अवसर पर पूर्व प्रधान आशा डेण्डोर, पार्षद सुमन गुप्ता सहित कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रही |

https://www.youtube.com/watch?v=SYplFAZDHC0

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV