सागवाड़ा। पर्यावरण संरक्षण और सागवाड़ा शहर को हराभरा रखने के उद्देश्य से शहर से गुजर रहें प्रमुख सड़कों पर 2 हजार से अधिक पौधें लगाने का काम शुक्रवार से शुरू हुआ। सागवाड़ा पालिकध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया, उपाध्यक्ष राजुमामा शेख और ललित पंचाल की मौजूदगी में गलियकोट मोड पर पौध रोपण किया गया। सागवाड़ा पालिकध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर 10 फीट के पौधें लगाए जा रहे हैं। ठेकेदार को 2 साल के रखरखाव की जिम्मेदारी भी तय की गई है। खोडनिया ने बताया कि शहर से गुजर रहे गलियकोट मार्ग, आसपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और लीमड़ी मार्ग पर यह पौधें लगाए जा रहे हैं। पौधे लगाने से पूर्व शहर की इन प्रमुख सड़को को चौड़ा किया गया है। गलियकोट मार्ग, डूंगरपुर और बांसवाड़ा मार्ग पर सड़क से अतिक्रमण हटाकर चोड़ा किया जा रहे है। इसके बाद नियमानुसार सड़क से एक निश्चित दूरी पर पौधे लगाए जाएंगे। खोडनिया ने बताया कि शहर में इन सड़कों पर नीम, पीपल, बकायन जो नीम की प्रजाति है और आयुर्वेदिक पेड़ है। फूलों वाले पौधों में गुलमोहर, हरसिंगार, जकिरंदा, चेरी और जरूल के पौधें लगाए जाएंगे। पौधें की लंबाई के अनुसार ट्री गार्ड भी मंगवाए गए है। पौधरोपण को लेकर टेंडर किए थे इनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की गई है। इस दौरान भरत जोशी, वंदना शाह, विमल कुमार, इंद्रजीत मकवाणा मौजूद रहे।