सागवाडा शहर में सौंदर्यीकरण व विकास कार्यो पर सात करोड़ रुपये खर्च होंगे – पालिकाध्यक्ष खोड़निया

On

सागवाडा || नगरपालिका क्षेत्र में सौंदर्यीकरण व विकास कार्यो पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे | पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र खोडनिया व उपखण्ड अधिकारी राजीव द्विवेदी ने पत्रकार वार्ता कर शहर में होने वाले विकास कार्यो के बारे बतया | पालिकाध्यक्ष ने कहा की जनता से चुनाव में जो वादे किये हे उस पर सागवाडा नगरपालिका बोर्ड खरा उतरेगा | उसी क्रम में हमने शुरुवात कर दी हे | उन्होंने बतया की शहर के तालाबो का सौंदर्यीकरण,सौ फिट का राष्ट्रिय ध्वज, दीवारों पर पेंटिंग, 30 फिट हाईमास्क लाईट , मुख्यमार्गो पर पोधारोपण ,दो आधुनिक सामुदायिक भवन, कचरा निस्तरण केन्द्र व विशाल प्रवेश द्वार बनाये जायेंगे। वही बेरोजगारों के लिए बिजनेस सेंटर , गार्डन सहित शहर में कई विकास कार्य किये जायेंगे | पालिकाध्यक्ष ने बताया की 35 वार्ड पार्षदों की अनुशंसा पर वार्डो में पांच- पांच लाख के विकास कार्य करवाए जायेंगे | खोडनिया ने बताया की पालिका ने अभी तक अलग- अलग 16 कार्यो के लिए 4 करोड़ के कार्यादेश दे दिए गये है। वही 3 करोड़ की लागत से होने वाले 45 विकास कार्यो की निविदा प्रक्रियाधीन चल रही हे| खोडनिया ने कहा की सागवाड़ा शहर का विकास ही हमारा मूल उदेश्य है | किसी भी वार्ड के साथ सोतेला व्यवहार नहीं किया जायेगा | पार्टी विचारधारा से उपर उठकर आम जनता की भावनाओ के अनुरूप कार्य करेंगे। वही उपखण्ड अधिकारी राजीव द्विवेदी के पास सागवाड़ा पालिका अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार है | उन्होंने बताया की घर- घर कचरा संग्रहण के लिए विशेष कार्य योजना बनाई गई हे | वही पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग और पालिका प्रशासन सयुक्त कार्य करेंगे | इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष बंधू पाठक, पालिका उपाध्यक्ष राजू मामा ,एडवोकेट ललित पंचाल, पार्षद प्रदीप जोशी, आदिश खोडनिया ,जेइएन सहित पार्षद मोजूद थे |

<iframe width=\”560\” height=\”315\” src=\”https://www.youtube.com/embed/w4P8GpzlFGA\” title=\”YouTube video player\” frameborder=\”0\” allow=\”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture\” allowfullscreen></iframe>

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV