सागवाड़ा नगरपालिका में दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत, 1 लाख रूपये हुए स्वीकृत, 10 समूहों को बांटी राशि।

On

सागवाड़ा।। सागवाड़ा नगरपालिका के सभा भवन मे 10 स्वयं सहायता समुहो की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत, 1 लाख रूपये हुए स्वीकृत हुए हैं जिसमे 10 समुहो को 10-10 हज़ार राशि बांटी गई।

​नगरपालिका सागवाड़ा की बैठक में अध्यक्ष नरेन्द्र खोडनिया, उपाध्यक्ष राजु मामा शेख के द्वारा नगर पालिका सागवाडा के 10 समूहों में 10 10 हज़ार की राशि दी गई। जिसमे रविदास स्वयं सहायत समुह, अम्बेडकर स्वयं सहायत समुह, सरस्वती स्वयं सहायत समुह, श्री लक्ष्मी स्वयं सहायत समुह, खोडियार माता स्वयं सहायत समुह, शिव शक्ति स्वयं सहायत समुह, सोम स्वयं सहायत समुह, आधार स्वयं सहायत समुह, भीकम शाह अली स्वयं सहायत समुह, आदिशक्ति स्वयं सहायत समुह को 10-10 हजार रूपये के स्वीकृति पत्र जारी किये गये। खोडनिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को आत्म निर्भर बनने हेतु स्वयं सहायता समुहो का गठन किया गया है, जिसमे प्रत्येक समुह को 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से 10-10 हजार रूपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। उक्त राशि का उपयोग कर स्वयं सहायता समुह विवरण के साथ पालिका मे प्रस्तुत करे ताकि पालिका द्वारा नियमानुसार अन्य राशि भी स्वीकृत की जाकर योजना का लाभ दिया जा सके। इस अवसर पर पालिका कर्मचारी राजेश डेण्डोर, प्रवीण पाटीदार, रोशन व्यास, धर्मेन्द्र सिंह सहित समुह की महिलाएं सारिका यादव, कोमल सोमपुरा, हिरण सोमपुरा, धारणा सोमपुरा, आशा यादव, ज्ञानेश्वरी सोमपुरा, अल्का सोमपुरा, बायो बाई, शारदा सोमपुरा, सुनिता यादव, संतोष सोपमुरा सहित समुह की महिलाएं मौजुद रही।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV