सागवाड़ा शहर के कचरे से बनेगा बायो गैस व खाद | नगर पालिका ने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का लिया संकल्प
सागवाड़ा। शहर से रोजाना निकल रहे कचरे को उपयोगी बनाकर अब उससे जैविक खाद बनाना शुरू हो गया है। नगर पालिका सागवाड़ा ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य शुरू किया था। अब इसी कचरें से खाद और बादमें बाये गैस पर काम होगा। नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र खोडनिया ने बताया कि इसके लिऐ अनुभवी एनजीओ काम कर रहे है। खोडनिया ने बताया कि इस नई कवायद से शहर स्वच्छ व सुंदर बनेगा, लोगों को फायदे होंगे। वहीं नपा की आय बढ़ेगी। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया और उपाध्यक्ष राजु मामा ने कचरा घाटी का निरीक्षण किया। नपाध्यक्ष खोडनिया ने बताया कि शहर को कचरे से मुक्त रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिये 8 बड़े वाहन और 4 मोटरसाइकिल से घर घर कचरा संग्रहण किया जा रहै। शहरवासियों से इस कार्य में यह सहयोगी चाहिए कि वे गीला और सुखा कचरा अलग दे। इसके लिए शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। पहले कचरा घाटी में कचरे का ढेर लगा रहता था लेकिन अब कचरे को रिसाइकिल कर उसे उपयोग में लिया जाएगा। खोडनिया ने बताया कि कचरा घाटी में एसएलआरएम यानि साॅलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट का काम शुरू हो गया है। अभी वींड रो सिस्टम से खाद बनाया जा रहा है। इसके तहत खाद बनने में समय अधिक लगता है। गीला कचरा ज्यादा आने लगेगा तो बाद में पीट कंपोस्ट तैयार किया जा सकेगा। खोडनिया ने बताया कि सूखे कचरे से प्लास्टिक, कांच का टुकड़ा, खड्डा, फूटटा, जर्मन, पीतल, बाॅटल, डिस्पोजल को अलग करने पर काम शुरू हो रहा है। कचरे से इन चीजो को अलग कर पुर्नचक्रीकरण के लिए नीलामी होगी।
अभी शहर के अंदर ही डंप हो रहा कचरा शहर में रोज 8 बडे़ वाहन और चार मोटरसाइकिल और सफाई कर्मचारियों की मदद से 5 टन कचरा निकल रहा है। इसी कचरे को रिसाइक्लिंग नहीं किये जाने से कचरा घाटी में कचरे का ढेर है लेकिन अब स्थिति में सुधार लाने के प्रयास शुरू हो गए है। इससे होने
वाली आय से शहर विकास की योजना नगर पालिका क्षेत्र 35वार्डों की आबादी 35 हजार है। जहां दुकानें मिलाकर लगभग 4800 घर है। यहां से रोज कचरा उठाने के लिए डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए पहल की जा रही है।
<iframe width=\”560\” height=\”315\” src=\”https://www.youtube.com/embed/ABHh-KYX8DM\” title=\”YouTube video player\” frameborder=\”0\” allow=\”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture\” allowfullscreen></iframe>