सागवाड़ा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर वार्ड नंबर सात के पार्षद भरत जोशी व कार्यकर्ताओं ने पुनर्वास कॉलोनी के पंचदेव मंदिर प्रांगण में महामृत्युंजय जप यज्ञ करवाया। यजमान नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया, भरत भट्ट, ध्यानीलाल कंसारा व ललित पंचाल ने महामृत्युंजय जप यज्ञ में भाग लिया। जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत के प्रतिकूल स्वास्थ्य की जानकारी मिलने से शुभचिंतक चिंतित थे। स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर नारायण पंड्या, किशोर भट्ट व अरविंद चौबीसा के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रों के साथ 1008 महामृत्युंजय मंत्र व 24 हजार गायत्री मंत्र की आहुतियां देकर श्रीफल होम के साथ हवन किया। इस दौरान पार्षद सुमन गुप्ता, विमल कलासुआ, कमल जांगिड़, जसवंतसिंह राव, नानका जोशी, मनोज कंसारा, मणिलाल पंड्या, लालशंकर यादव, विजयराम भावसार, कमलाशंकर सुथार, ईश्वरलाल यादव, विवेश कंसारा, सुरेश यादव, नारायणलाल सुथार मौजूद थे।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)