सोशल मीडिया पर डाला था कुएं पर मिल जाऊंगा जल्दी से जला देना मेरी लाश, पानतलाई निवासी युवक गांव के कुएं में मृत अवस्था में मिला।

On

सागवाड़ा। थाना क्षेत्र के पान तलाई में एक युवक का शव कुएं में मृत अवस्था में मिला। सागवाड़ा थानाधिकारी सुरेंद्र सोलंकी के अनुसार पानतलाई निवासी कांति पुत्र धूला सरपोटा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र रमेश (23) शुक्रवार सुबह सागवाड़ा के लोकेश पंचाल के प्रतिष्ठान पर काम पर गया था तथा देर शाम नव बजे वापस घर पहुंचा। शनिवार सुबह करीब सात बजे कांति सरपोटा के भाई रमण ने बताया कि सागवाड़ा से लोकेश पंचाल का फोन आया है तथा रमेश ने सोशल मीडिया के पर स्टेटस डाला है कि सुथारों की वाव पर मिल जाऊंगा तथा मेरी लाश जल्दी से जला देना। परिजनों ने रमेश को उसके कमरे में देखा वहां नहीं मिला। कांति सरपोटा, रमण, बापूलाल कुएं पर पहुंचे। रमेश के कपड़े पेंट, चप्पल, मोबाइल तथा अन्य सामान कुएं की मुंडेर पर तथा सीढिय़ों के पास पड़े हुए दिखे। रमेश का शव कुएं के पानी में ही होने की संभावना को देखते हुए बिलाड़ी मंगवा कर रमेश की तलाश शुरू की। आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एकत्र हो गए। बिलाड़ी की मदद से रमेश के शव को कुएं से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एसआई राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा परिजनों से घटना की जानकारी ली। रमेश के शव को राजकीय चिकित्सालय के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया। परिजनों के रिपोर्ट देने पर मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच सरोदा चौकी प्रभारी हैड कांस्टेबल हर्षवर्धनसिंह को दी है।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV