सागवाड़ा। भाजयुमो सागवाड़ा की ओर से शनिवार को स्वच्छता अभियान का आगाज किया या। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष में सेवा और समर्पण के तहत भाजयुमो जिलाध्यक्ष कल्पेश भारती के नेतृत्व में सागवाड़ा गलियागोट मोड रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अमित टेलर ने बताया कि सागवाड़ा नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए साथ ही पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओ ने शपथ ली| वही महादेव मंदिर पर कार्यकर्ताओ द्वारा पूजा अर्चना कर अतिथियों द्वारा मंदिर परिसर में महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए गए| सागवाड़ा पंचायत समिति में पौधरोपण भी किया गया तथा तालाब पर मछलियों को आटे की बनी गोलियां पानी में डाल कर पुण्य अर्जन किया। इस अवसर पर सागवाड़ा प्रधान ईश्वर चरपोटा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट, पूर्व प्रधान रेखा रोत, जिला महामंत्री देवीसिंह, दशरथ खटीक,वैभव पाटीदार,गौतम पाटीदार, सुरेंद्र नाथ, वनराज डामोर, माधवसिंह, सागवाड़ा भाजयुमो अध्यक्ष प्रियंक भसारिया,चिराग मेहता, किरिट जोशी,यश सुथार, विकास उपाध्यय मौजूद रहे।