104 एम्बुलेंस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एम्बुलेंस चालक हुआ फरार 

On

सागवाडा । डूंगरपुर जिले के सागवाडा थाना क्षेत्र के सरोदा मार्ग पर एक गैस गोदाम के पास जननी सुरक्षा 104 एम्बुलेंस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार युवक की सागवाडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वही हादसे के बाद एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही एम्बुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

WhatsApp Image 2022-10-04 at 10.26.52 AM-modified
मृतक विष्णु


वही सागवाडा थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि माणकपूरा निवासी ईश्वरलाल परमार ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में ईश्वरलाल परमार ने बताया कि माणकपूरा निवासी 29 वर्षीय उसका भतीजा विष्णु पुत्र गवरा परमार माणकपूरा से मोटर साइकिल से सरोदा अपनी घर के बहिन के घर जाने के लिए निकला था। इस दौरान सागवाडा-सरोदा मार्ग पर एक गैस गोदाम के पास सामने से तेज गति से आ रही जननी सुरक्षा 104 एम्बुलेंस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विष्णू गंभीर रूप से घायल हो गया, वही हादसे के बाद एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। इधर घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई, लोगो ने 108 एम्बुलेंस को सुचना दी।

WhatsApp Image 2022-10-04 at 10.26.43 AM

सुचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल विष्णु को सागवाडा अस्पताल में भर्ती करवाया, जहा पर उपचार के दौरान विष्णु की मौत हो गई। इधर घटना की सुचना पर मृतक के परिजन व सागवाडा थाना पुलिस सागवाडा अस्पताल पहुंचे। जहा पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया, वही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। इधर मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी एम्बुलेंस चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है तथा मां एवं बड़ा भाई बीमार रहते हैं। मृतक अविवाहित है तथा मुम्बई में मजदूरी का कार्य करता था।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV