सागवाड़ा। 3 दिन पहले घर से निकले एक युवक का शव घर से 300 मीटर दूर मोरन नदी में तैरता हुआ मिला है। घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हो गए। युवक की मौत के बाद 5 बच्चों से पिता का साया उठ गया।
सागवाडा थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि सोमवार सुबह खड़गदा गांव के उपसरपंच अनिल पुरोहित ने सूचना दी कि गांव के मोरन नदी में एक युवक का शव तैर रहा है। शव तैरता देखकर आसपास के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर सागवाडा पुलिस मौके पर पंहुची ओर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों की मदद से औंधे मुंह गिरे युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। युवक का शव पुराना होने से फूल गया था। वेलजी रोत निवासी भवनपुरा ने युवक की पहचान अपने भतीजे वीरमल (35 वर्ष) पुत्र नारायण रोत के रूप में की गई। वेलजी ने बताया कि वीरमल निर्माण कार्य पर मजदूरी का काम करता है। तीन दिन पहले वह अपने घर से निकला था, लेकिन वह वापस घर नही लौटा, जिस पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
शव पुराना होने से बदबू आ रही थी। मृतक के काका वेलजी ने बताया कि वीरमल के पत्नी और 5 बच्चें है, जिसमें 3 लड़के है और 2 लड़कियां है। फिलहाल सागवाडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।