उदयपुर | भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एमडी शेख ने बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी एक दिवसीय दौरे पर उदयपुर आए | एयरपोर्ट पहुंचने पर चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष एमडी शेख, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष इकबाल खान, डूंगरपुर जिला अध्यक्ष राजू बर्तन वाला, उदयपुर जिला अध्यक्ष अख्तर अली सिद्दीकी, यूनुस मंसूरी, शौकीन खान आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया | स्वागत के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संभाग के जिला अध्यक्षों व जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक ली | बैठक में सभी जिला अध्यक्षों ने अपने द्वारा किए गए संगठन की संरचना व कार्य प्रणाली का विवरण प्रस्तुत किया | राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी की कार्यप्रणाली की सराहना की | वह साथ ही मोर्चा टीम को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के पर जोर दिया | बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मजीद मलिक कमांडो प्रदेश मंत्री हुसैन पठान फारुख राणा नत्थे खान आदि मौजूद रहे | बैठक के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष वह सभी पदाधिकारियों ने हजरत मस्तान शाह बाबा की दरगाह पर चादर पेश की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की से कुशलता वह लंबी उम्र के लिए दुआएं की |