घाटा का गाँव में मोरो का शिकार, थार जीप से पुलिस ने बरामद किये 5 शव, चार शिकारी हुए फरार, दो टोपीदार बन्दुक, 80 टोपिया, एक किलो छर्रे और करीब 100 ग्राम बारूद बरामद
सागवाडा (डूंगरपुर) | डूंगरपुर जिले की ओबरी थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान घाटा का गाँव के पास एक थार जीप से 5 मोरो के शव बरामद किये है | वही जीप से दो टोपीदार बन्दुक, 80 टोपिया, एक किलो छर्रे और करीब 100 ग्राम बारूद भी बरामद किया है | वही अँधेरा का फायदा उठाकर चार शिकारी फरार हो गए | जीप अब्दुल वाहिद के नाम से रजिस्टर्ड है | पुलिस चारो शिकारियों की तलाश कर रही है |
डूंगरपुर जिले के ओबरी थानाधिकारी अनिल देवल ने बताया की ओबरी थाना पुलिस की ओर से रात को थाना क्षेत्र में नियमित गश्त की जा रही थी | इस दौरान घाटा का गाँव के पास चाय की थडी पर एक थार जीप खडी थी वही चार लोग जीप के पास खड़े हुए थे | जिस पर पुलिस जीप के पास गई और खड़े हुए लोगो से उनके नाम और खड़े रहने का कारण पूछा जिस पर चार लोग अँधेरा का फायदा उठाकर खेतो की तरफ फरार हो गए | पुलिस ने चारो लोगो का पीछा भी किया लेकिन हाथ नहीं लगे | इधर जब पुलिस ने जब जीप के दरवाजे खोले तो पुलिस के होश उड़ गए | जीप के अन्दर मोरो के 5 शव रखे हुए थे | वही जीप में दो टोपीदार बन्दुक, बन्दुक की 80 टोपिया, करीब 100 ग्राम बारूद और एक किलो छर्रे भी रखे हुए थे | जिस पर पुलिस ने जीप व बन्दूको और अन्य सामान को जब्त किया और थाने लेकर आई | इसके बाद आज सुबह पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी | सुचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोरो के शवो का अंतिम संस्कार करवाया | इधर ओबरी थानाधिकारी अनिल देवल ने बताया की जब्त की गई जीप अब्दुल वाहिद के नाम से रजिस्ट्रड है | पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए चारो शिकारियों की तलाश कर रही है |