सागवाड़ा में गो कथा आज से, शहर में निकली भव्य कलश यात्रा, शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का किया स्वागत
On
By वागड़ संदेश
सागवाड़ा। महिपाल खेल मैदान में श्री भागवत सत्संग समिति की ओर से श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गोशाला के सहयोगार्थ रविवार को सात दिवसीय दिव्य श्री गो कथा का आगाज़ हुआ।
रविवार को श्री भागवत सत्संग समिति के तत्वाधान में बड़ा रामद्वारा के पास स्थित बिड़ला मन्दिर से कलश यात्रा में गो भक्त जगदीश गोपाल महाराज, साध्वी माही दीदी सहित क्षेत्र एवं अन्य स्थानों के साधु संतों के सान्निध्य में निकाली गई। कलश यात्रा में मुख्य यजमान बग्गी में सवार होकर चल रहे थे एवं उसके आगे बैंड बाजे चल रहे थे। बैंड बाजों की धुन पर युवा जय श्री राम के नारों के साथ थिरक रहे थे।
इस कलश यात्रा में महिला एवं पुरुष व बच्चे सम्मिलित हुए। कलश यात्रा का शहरवासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)