सागवाडा | डूंगरपुर जिले के सागवाडा कांग्रेस कार्यालय में पूर्व राज्यमंत्री व कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश खोडनिया के जन्मदिन के मौके पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | शिविर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | इस दौरान 56 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने रक्त का दान किया | इस मौके पर रक्तदाताओ ने खोडनिया की लम्बी उम्र की कामना की | वही दिनेश खोडनिया ने सभी रक्तदाताओ को रक्तदान के लिए आभार जताया साथ ही समय-समय पर पीड़ित मानवता के लिए रक्तदान करने का आव्हान किया | वही खोडनिया के जन्मदिन के मौके पर बधाई देने वालो का भी दिनभर तांता लगा रहा | प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालविया, प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा सहित उदयपुर संभाग से कई कांग्रेसी नेता भी सागवाडा पहुंचे जहा सागवाडा कांग्रेस कार्यालय में सभी ने दिनेश खोडनिया को उनके जन्मदिन की बधाई दी |