दीपावली पर हुआ लक्ष्मी पूजन, सुख समृद्घि की कामना  शहर के प्रमुख व्यवसाइयों का लक्ष्मी पूजन देखिए वागड़ संदेश पर

On

सागवाड़ा।कार्तिक मास की अमावस्या की अंधेरी रात सोमवार को दीपों की रोशनी व पटाखों की सतरंगी रोशनी से जगमगा उठी। दीपोत्सव पर सुख समृद्घि की कामना के साथ दीपावली पर घरों में गणेशजी, माता लक्ष्‌मी, सरस्वती और कुबेर जी महाराज का पूजन किया गया।

IMG-20221024-WA0066

रोशनी से सजे घरों और दुकानों में दीपक रखकर लोगों ने माता लक्ष्‌मी को आमंत्रित कर आशीर्वाद मांगा। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। दीपावली वाले दिन बाजार में दिनभर रौनक रही। यह रौनक तीन से चार दिन पहले से ही दिखने लगी थी, लेकिन जिन लोगों ने खरीदी नहीं की थी वह दीपावली वाले दिन उत्साह और उमंग के साथ खरीदी करते हुए दिखे।

IMG-20221024-WA0065

दीपावली के दिन सुबह से ही बच्चे और युवा मौज मस्ती में जुट गए। नए-नए कपड़े पहनकर सभी के चेहरे खुशियों से खिले हुए दिखे। दीपावली वाले दिन चारों ओर रंग-बिरंगी रोशनी अपनी खास छटा बिखेर रही थी।

IMG-20221024-WA0064

माता लक्ष्‌मी को प्रसन्ना करने और उन्हें अपने घरों में आमंत्रित करने घर-आंगन में गोबर लीपने, रंगोली सजाने से लेकर घरों में रंग-बिरंगी लाइटों की झालरों की पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ नजर आया।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV