भीलूड़ा में महात्मा गांधी जयंती मनाई

On

सागवाड़ा। भीलूड़ा में महात्मा गांधी जयंती समारोह आयोजित किया गया।  इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य एवं युथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश अहारी व अध्यापक किरण भट्ट ने गांधी जी चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि आज पूरा देश राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी यानी महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मना रहा है। उनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। महात्मा गांधी की जयंती प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है। महात्मा गांधी ने भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई राष्ट्रीय नेताओं के साथ स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया।

IMG_20221002_181710

उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर दुनिया भर में कई नागरिक अधिकार आंदोलनों को प्रेरित किया। देश की आजादी में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। आज के दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर किशोर पाटीदार, पंकज अंगारी, जतिन बुनकर, महेश बुनकर, धर्मेंद्र पारगी, ओम भाटिया, भावेश दायमा, तारेश माल आदि कई युवा की उपस्थीति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV