सागवाड़ा | विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल की बैठक शुक्रवार को खडग़दा स्थित अन्नक्षेत्र ट्रस्ट पर शुक्रवार को हुई। मुख्य अतिथि विधानसभा विस्तारक लालूराम पटेल थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राज रेबारी ने की। विशिष्ठ अतिथि विधानसभा प्रभारी ताजेंग पाटीदार, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, शंकरलाल डेचा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष कांतिलाल डामोर, प्रवासी लक्ष्यराज शर्मा थे। विस्तारक पटेल ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संगठन में जुडऩे का आह्वान किया।
विधानसभा प्रभारी पाटीदार ने जल्द मोर्चा की कार्यकारिणी गठन करने को कहा। अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान जितेंद्र सिंह, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शंकर खांट, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा, किसान मोर्चा के वेलजी पाटीदार, कपिल जोशी, लालशंकर, शंकरलाल रेबारी, शिवसिंह चौहान, सुनील, धीरज पंचाल, गौतम लाल, इंदिरा जोशी, प्रकाश भट्ट मौजूद रहे।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)