पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को दिया स्वच्छता का संदेश

On

सागवाडा। न्यू लुक स्कूल सागवाडा के बच्चें  नगर पालिका सागवाडा  की कार्यप्रणाली से अवगत हुए। मंगलवार को स्कूल के बच्चों ने नगरपालिका का अवलोकन कर विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष  नरेन्द्र खोडनिया ने बच्चों को शहर, स्कूल और अपने आस पास  स्वच्छता रखने के संदेश दिया। शहर में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। 

IMG_20221122_221948

विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा विस्वन के सानिध्य में व धर्मेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आशिष शर्मा  व नीतुरानी  के सहयोग से बच्चो ने नगरपालिका की सभी शाखाओ का अवलोकन करके पालिका के कार्यो के बारे में जाना।

बच्चों ने पालिका के आवक व जावक, पोर्टल शिकायत, जन्म - मृत्यु व विवाह पंजियन, स्टेटग्रांट पट्टे व 69 ए के पट्टे, स्टोर शाखा, तामीर शाखा, कैश शाखा सहित सभी कक्षो का अवलोकन किया।  पालिका अधिशाषी अधिकारी अभिषेक शर्मा से जानकारी ली। अधिशाषी अधिकारी शर्मा के द्वारा बच्चो के प्रत्येक प्रश्नो का पूर्ण संतुष्टि के साथ जवाब दिया जिस पर सभी बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानाचार्या सीमा विल्व ने आभार व्यक्त किया व संचालन सिद्धार्थ शर्मा ने किया।  

IMG_20221122_222022

इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष राजुमामा, पार्षद फारूख शेख, इस्माइल बिल्ला, गटा भागरिया, दिनेश गुप्ता डायालाल पाटीदार, सहित पालिकाकर्मी मौजूद थे ।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV