भाजपा पदाधिकारियो ने पाटिया मोड़ पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का किया भव्य स्वागत
सागवाड़ा/ सरोदा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत महाराणा प्रताप जी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में एक दिवसीय बाँसवाड़ा दौर पर पहुचे। इस दौरान पाटिया मोड़ पर जिला डूंगरपुर के भाजपा पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। सागवाड़ा प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा ने उन्हें 21 किलो फूलों के हार एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद कनकमल कटारा, जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या,जिला महामंत्री धनपाल जैन, जिलाप्रमुख सूर्या अहारी, गलियाकोट प्रधान जयप्रकाश पारगी, उत्तर मंडल अध्यक्ष भारतेन्दु व्यास, चितरी मंडल अध्यक्ष देवीलाल दाढ़ी, सिद्धनाथ मंडल अध्यक्ष पवित्रा जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हितेश रावल, मगनलाल पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी किरनेश्वर चौबीसा, पूर्व प्रधान रेखा रोत, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र परमार,नगर महामंत्री मांगीलाल डामोर सहित भाजपा के कई पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया।