वागड़ और जनजातीय संस्कृति पर शॉर्ट फ़िल्म बनाने का आग्रह,पीजे से की पालिका अध्यक्ष खोडनिया ने मुलाक़ात

सोशल मीडिया के कलाकार पीजे और दिव्या इन दिनों वागड में  अपनी शॉर्ट फ़िल्म बना रहे हैं 
On

सागवाडा। सोशल मीडिया के माध्यम से युवा दिलों पर अपनी धाक ज़माने वाले पंकज जोशी (पीजे)और उनके साथी दिव्या उपाध्याय इन दिनों डूंगरपुर के दौरे पर हैं। वे डूंगरपुर के गाँव में वागड़ पर एक शॉर्ट फ़िल्म बना रहे हैं।  पिछले कुछ दिनों से वे सागवाडा शहर सहित आस पास के गाँव में अपनी शूटिंग कर रहे है। पंकज जोशी मूल रूप से राजस्थान के डूंगरपुर जिले से है। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रहते हैं। पंकज को उनके रोमाटिंक वीडियो के लिए खासा पसंद किया जा रहा है।

IMG_20221104_183007

दोनों को टिक टॉक पर काफी प्रसिद्धि मिली है। उनके वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं। खासकर युवा पंकज जोशी और दिव्या उपाध्याय की दीवाने हैं। दोनों का अभिनय वाकई कमाल का है। शुक्रवार को पीजे और उनकी साथ दिव्या ने नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया से मुलाक़ात की और वागड़ में बनाई जा रही शॉर्ट फ़िल्म के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया ने उनसे वागड़ की संस्कृति और ख़ासकर जनजातीय संस्कृति पर भी शॉर्ट फ़िल्म बनाने का आग्रह किया है। पालिकाध्यक्ष खोडनिया ने कहा कि वागड़ के कलाकारों को हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष राजु मामा शेख़  सहित पालिका के पार्षदों ने उनका स्वागत किया। पंकज जोशी पीजे के 6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इससे आप अंदाज लगा सकते है कि सोशल मीडिया में दोनों के लिए कितनी दीवानगी है। पीजे कहते हैं कि सोशल मीडिया उभरती प्रतिभाओं के लिए बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है। यहां वे अपनी मेहनत से कॅरियर बना सकते हैं। बस आपको सही दिशा में प्रयास करना होगा।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV