सागवाड़ा|| श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चुनाव कर पंचाल समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।कार्यकारिणी में अध्यक्ष तथा केंद्रीय कार्यकारिणी के 6 सदस्य भी हुए निर्वाचित एवं नव निर्वाचित कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विमलकुमार पंचाल एवं केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक ताराचंद पंचाल भेहणा एवं धनेश्वर पंचाल मांडली थे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ त्रिपुरा सुन्दरी के फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का माल्यार्पण व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद चुनाव अधिकारी शंकरलाल पंचाल ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया। नवीन कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से सागवाडा चौखरा अध्यक्ष देवीलाल/जवाहरलाल पंचाल सागवाडा को बनाया गया। केंद्रीय कार्यकारिणी त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट मंडल के सदस्यों के रूप में सर्वसम्मति से अशोक पंचाल सागवाडा, विनोद पंचाल परतापुर, मोहनलाल पंचाल गलियाकोट, मुकेश पंचाल दाहोद, शांतिलाल पंचाल आरा , जयन्तिलाल पंचाल पादरा का चयन किया गया। साथ ही स्थानीय कार्यकारिणी में विजय रतिलाल पंचाल एवं देवीलाल पंचाल पादरा उपाध्यक्ष, जयेश पंचाल महामंत्री, देवीलाल पंचाल जाली वाले कोषाध्यक्ष, उत्तम पंचाल सचिव, हार्दिक पंचाल पादरा शिक्षा एवं सांस्कृतिक प्रभारी, अशोक पंचाल संगठन मंत्री, तुलसीराम पंचाल समाज सुधार प्रभारी एवं स्थानीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में राजेंद्र पंचाल, मुकेश पंचाल, भगवती पंचाल कडलावाला को चुना गया। चुनाव अधिकारी शंकरलाल पंचाल ने चौखरा अध्यक्ष व सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई एवं सभी चयनित सदस्यों और अध्यक्ष का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शंकरलाल पंचाल ने किया व आभार महामंत्री विजय रतिलाल पंचाल द्वारा व्यक्त किया गया। वहीं केदारेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करके आरती की गई और प्रसाद ग्रहण किया गया।