सागवाड़ा में हडमाला मोड़ से किशनपुरा मोड़ तक सड़क जर्जर: मुसाफिरों को परेशानी, हादसे का खतरा

On

सागवाड़ा। सागवाड़ा में हडमाला मोड़ से किशनपुरा मोड़ तक जाने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह से जर्जर हो गई है। सड़क पर खड्डे होने से मुसाफिरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह मुख्य सड़क गौरेश्वर महादेव सहित कई गांवों को जोड़ती है, और इस सड़क से रोजाना सैकड़ों वाहनों का सागवाड़ा में आना-जाना रहता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से हादसे बढ़ने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। खराब सड़क की वजह से वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ता है, जिससे सड़क जाम की स्थिति भी बन जाती है। इसके अलावा, खड्डों में गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त होने का भी खतरा रहता है। स्थानीय लोगों ने तुरंत सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV