सागवाड़ा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सागवाड़ा की बैठक आयोजित

On

सागवाड़ा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सागवाड़ा की बैठक सनरोज महाविद्यालय सागवाडा में हुई जिसमें उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गावों के क्षत्रियों ने भाग लिया। 
बैठक के प्रारम्भ में ब्लॉक महामंत्री ने उपस्थित सभी क्षत्रियों का स्वागत करते हुए ब्लॉक सागवाडा के कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह बुचिया ने की व मुख्य अतिथि जिला संरक्षक नाहर सिंह गुलाबपुरा व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष दशवन्त सिंह चिबुडा, जिला उपाध्यक्ष करण सिहं पारडा वगेरी के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई। सर्व प्रथम बैठक सम्बोधित करते हुए जिला संरक्षक नाहर सिंह गुलाबपुरा ने बताया की जिला अध्यक्ष से ब्लॉक कार्य कारिणी के विस्तार की अनुमति ले लि गई है । अतः आज हमें ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में सागवाड़ा उपशाखा के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है तथा हमारा उद्देश्य समाज के हर परिवार को जोड़ना हैं तथा उनको सरकारी मूलभूत योजनाओं के बारें में जानकारी देकर सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाने हेतु एक टीम का गठन किया जायेगा जो गांव गांव जाकर हमारे समाज के व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जायेगा । साथ ही हमारे संगठन द्वारा एक कार्य योजना बनाकर जिले में अध्ययनरत प्रतियोगी परिक्षाओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभावान बालक - बालिकाओं को सफलता प्राप्त करने हेतु एक शिक्षा कमेठी शिक्षाविद दशवंत सिंह चिबुडा की अध्यक्षता में बनायी जायेगी । जिससे समाज के प्रतिभावान बालक - बालिकाओं को सहयोग व सुविधा देकर उन्हें लक्ष्य प्रदान करने हेतु प्रोत्साहन किया जाये, साथ ही जिले में महिलाओं को जोड़ने हेतु ब्लाक एवं जिला स्तर पर महिलाओं की मीटींग बुलाकर हमारे जिले के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला के संरक्षक युवराणी साहिबा के सानिध्य में महिला संगठन बनाने का निर्णय लिया गया। अतः वर्तमान समय में संस्कारी शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने उपखण्ड स्तर पर समाज के प्रतिभावान बालक - बालिकाओं की पढाई व प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी हेतु माँ सूरज कुंवर ग्रुफ ऑफ एज्यकेशन , सूरज नगर उदयपुर लिंक रोड़ तह . सागवाड़ा में स्थापित पुस्तकालय हाल में निःशुल्क अध्ययन कर सकेंगें । उनके लिए सिर्फ महाविद्यालय समय में एक सादा फार्म भरकर देना है । उक्त पुस्तकालय में सभी प्रतियोगी परिक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध हैं साथ ही पानी , बिजली , कुर्सी , टेबल व वाहन पार्किंग आदी सभी वस्तुएं निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। कार्यकारिणी संरक्षक रिपुरमन सिंह वमासा, शैलेन्द्रसिंह वगेरी,  दीपसिंह पारडा मोरू, महीपाल सिंह लक्ष्मण सिंह वरदा, रामसिंहजी ओबरी व ब्लॉक उपाध्यक्ष भोपाल सिंह पादरडी छोटी, जोरावर सिंह गुलाबपुरा, सज्जनसिंह पारडा मोरू, प्रवीण सिंह मटुवर तथा संगठन मंत्री नरेन्द्र सिंह चिबुडा, रणजीत सिंह सरोदा, राजेन्द्र सिंह पारडा मोरू, किशोर सिंह घोडापला, शैलेन्द्र सिंह ठाकरडा, राजकुमार सिंह पुर्नवास कोलॉनी, संयुक्त मंत्री जसवन्त सिंह लिम्बोड, सुरेन्द्र सिंह वगेरी, गजराज सिंह बुचिया बड़ा, धनेन्द्र पाल सिंह ठाकरडा,  ईश्वर सिंह वाडा गोवाडी को सर्वसम्मती से मनोनीत किया गया। सभा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष दशवन्त सिंह चिबुडा, करण सिंह पारडा वगेरी, चन्दन सिंह गामडा बामनिया, भोपालसिंह पादरडी, महिपाल सिंह वरदा, धर्मेन्द्रपाल सिंह ठाकरडा , किशोर सिंह घोडापला आदि ने सम्बोधित किया। अंत में ब्लॉक स्तर पर कोष गठीत करने व प्रति माह एक बैठक रखने का सुझाव दिया । साथ ही प्रत्येक गांव गांव में जाकर गांव ईकाई बनाने का भी निणर्य लिया गया। बैठक का संचालन महामंत्री विष्णुसिंह ने किया तथा आभार ब्लॉक कोषाध्यक्ष प्रहलाद सिंह वरदा ने ज्ञापित किया।
इस मौके पर महिपाल सिंह वरदा, प्रहलाद सिंह, सज्जनसिंह पारडा , राजेन्द्र सिंह , सुरेन्द्र सिंह वगेरी , करणसिंह लिम्बोड , नरेन्द्र सिंह चिबुडा , नरपत सिंह घोडापला , बहादुर सिंह , करण सिंह , नरपत सिंह , जितेन्द्र सिंह , दीपसिंह , पुष्पेन्द्र सिंह वगेरी राजेन्द्र सिंह , अनिल सिंह राणावत , हरेन्द्र सिंह , विक्रम सिंह , गजराज सिंह , महेन्द्र सिंह , तेज सिंह , भंवर सिंह , प्रहलाद सिंह , शिवसिंह , लोकपाल सिंह , हेमेन्द्र सिंह , बलवीर सिंह , नटवर सिंह , मदन सिंह , दीप सिंह , प्रवीण सिंह , भोपालसिंह , गजराज सिंह , कल्याणसिंह , जसवन्त सिंह , भवरसिंह , हेमेन्द्र सिंह , महेन्द्र सिंह आदि कई क्षत्रिय महानुभव उपस्थित थें ।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV