सागवाडा थाना क्षेत्र में नीम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी

On

सागवाडा | सागवाडा थाना क्षेत्र के गामडा चारनिया गाँव में नीम पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिलने पर सनसनी फ़ैल गई | पुलिस ने मृतक की पहचान भासोर निवासी युवक कमलेश डामोर के रूप में की है | गामडा चारनिया गाँव मृतक का ससुराल है | कमलेश कल अपने घर से बनकोडा जाने का कहकर निकला था उसके बाद से घर नहीं लौटा था | पुलिस ने मृतक का शव सागवाडा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है | वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है |

WhatsApp Image 2022-11-24 at 11.49.25 AM (1)
मृतक कमलेश डामोर

डूंगरपुर जिले के सागवाडा थाना के थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के गामडा चारनिया गाँव में लोगो ने नीम पेड़ से अज्ञात युवक का शव लटका हुआ देखा था | लटके हुए शव को देखकर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई | वही लोगो ने मामले की सुचना सागवाडा थाना पुलिस को दी | सुचना पर सागवाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लोग की मदद से नीचे उतरवाया | इसके बाद पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्तगी भासोर निवासी 35 वर्षीय कमलेश पुत्र कला डामोर के रूप में की | गामडा चारनिया गाँव मृतक का ससुराल है | इधर शव की पहचान होने पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी | सुचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली | इसके बाद पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर सागवाडा अस्पताल की मोर्चरी पहुँचाया | इधर परिजनों ने बताया की कमलेश मुम्बई में काम करता है नवरात्रि में घर पर आया था इसके बाद वापस नहीं गया | वही कमलेश कल बनकोडा जाने के लिए घर से निकला हुआ है और रात तक वापस नहीं लौटा था | वही आज सुबह उसका शव उसके ससुराल गामडा चारनिया में पेड़ से लटका हुआ मिला है | इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया | वही मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | मृतक के 5 बच्चे है जिसमे चार लडकिया और एक लड़का है | इधर कमलेश की मौत के बाद उसके पांच बच्चो के सिर से पिता का साया उठ गया है |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV