जनजाति विद्यालय बाँसवाड़ा जिला सचिव मानेंग पाटीदार का एक दिवसीय प्रवास 12 को, विद्यानिकेतन गामडा ब्राह्मनिया में लेंगे चिन्तक बैठक
On
By वागड़ संदेश
सागवाड़ा। विद्यानिकेतन गामडा ब्राह्मनिया में गुरुवार को विद्यालय दर्शन हेतु जनजाति विद्यालय बाँसवाड़ा के जिला सचिव मानेंग पाटीदार का एक दिवसीय प्रवास रहेगा। विद्यानिकेतन विद्यालय गामडा ब्राह्मनिया के प्राचार्य रुपेश दवे ने बताया कि गुरुवार को विद्यालय दर्शन के लिए जनजाति विद्यालय बाँसवाड़ा के जिला सचिव मानेंग पाटीदार का एक दिवसीय प्रवास रहेगा। इस दौरान पाटीदार विद्यालय में अध्यापन व्यवस्था, शिक्षण व्यवस्था और भैया बहिनों में बोद्धिकता की जानकारी लेंगे। प्राचार्य ने बताया कि पाटीदार विद्यालय में कक्षा तीसरी से आठवी तक के अभिभावकों की दोपहर 2 से 2:50 बजे तक विद्यालय में चिन्तक बैठक लेंगे और गांव के विविध संगठनो व समितियों की भी बैठक लेंगे। इस दौरान विद्यालय में भैया बहिन का अवकाश नही रहेगा उनका शिक्षण कार्य यथावत रहेगा।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)