विप्र फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

On

सागवाड़ा । भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विप्र फाउंडेशन जिला सागवाड़ा के नेतृव में ,जिले के लगभग सभी बड़े  गांवों में भीलूड़ा सरोदा पादरड़ी बड़ी जेठाणा दिवडा बड़ा चितरी ओबरी गामड़ा ब्रह्मनिया दिवडा छोटा घोटाद लिमडी पादरा कोकापुर भासोर बुचिया बड़ा पिण्डावल आसपुर पूंजपुर माल बोडिगामा सहित सैकड़ो छोटे बड़े विप्र बाहुल्य क्षेत्रो में सुबह से ही यज्ञ हवनादि पूजा पाठ शोभायात्रा रेलिया निकाली गई।

WhatsApp Image 2024-05-12 at 12.03.12 PM

विप्र फाउंडेशन जिला पदाधिकारियों ने सुबह राजकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय सागवाडा के सभी वार्डो में मरीजों को फल और बिस्कुट का वितरण किया। जिसमे,प्रदेश  महा सचिव प्रकाश व्यास,जिला अध्यक्ष अनुराग पाठक,जिला महामंत्री प्रदीप गामोट, व धीरज मेहता,जलज पंड्या विफा युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ,दिलीप जोशी जेठाणा नगर अध्यक्ष ,मुकेश पंड्या, नर्सिग अधीक्षक राजेन्द्र जोशी ने मरीजों के बीच जाकर फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य की कामना की। शाम को  4 बजे गमलेशर  महादेव मंदिर प्रांगण  में शास्त्री दीपक उपाध्याय व नरेश शुक्ला  के नेतृत्व में  मुख्य यजमान सुभाष उपाध्याय कराडा के सानिध्य में सग्रहमख विष्णु याग नारियल हवन कर सबके स्वास्थ्य की कामना की बाद में  धर्म सभा का आयोजन हुआ। जिसमे वागड़ के बापू कहे जाने वाले कमलेश शास्त्री की उपस्थित में हजारों  विप्र समाज के लोगो ने संगठित होकर,समाज को आगे बढ़ाने और सर्व समाज को साथ लेकर चलने की बात कही।

WhatsApp Image 2024-05-12 at 12.03.12 PM (1)

सर्व प्रथम विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष अनुराग पाठक ने स्वागत उद्बोधन दिया। गायत्री परिवार के संयोजक भूपेंद्र पंड्या ने सभी को संबोधित करते हुए समाज के युवाओं को आगे आकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने की बात कही। प्रदेश सचिव प्रकाश व्यास ने विप्र फाउंडेशन की स्थापना से लेकर आजतक उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। जिला महामंत्री प्रदीप गामोट ने उपस्थित विप्रजनों को गुड मॉर्निंग,गुड नाईट आदि को छोड़कर जय परशुराम, जयश्री राम, जय श्री कृष्णा,,से संबोधित करने का संकल्प दिलाया। जिसका सभी युवाओं ने हाथ लहराकर समर्थन किया। शास्त्री और भूपेंद्र पंड्या, अनुराग पाठक, प्रकाश व्यास,ने भगवा झंडा फहराकर लगभग 400 बाइको के साथ विशाल बाइक रैली को पूरे नगर में रवाना किया। हजारों की संख्या में विप्रजनो ने सागवाड़ा नगर के मुख्य मोहल्लों से निकलकर भगवान परशुराम के भजनों पर नाचते हुए वापस गमलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पंहुची ,जहा पर महाआरती करके प्रसाद वितरण हुआ। इस विशाल रैली में और भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सभी गांवों के विप्रसमाज उपस्थित रहे। सभा का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप गामोट ने किया और आभार महामंत्री  नवनीत भट्ट ने जताया।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV