डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के मौके पर सुशासन दिवस मनाया जा रहा है | इसी के तहत आज डूंगरपुर भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने समर्पण निधि संग्रहण अभियान का आगाज किया | इधर अभियान के आगाज के साथ ही अभियान के उदयपुर संभाग के प्रभारी मनोज सामर व सह प्रभारी के के गुप्ता के नेतृत्व में डूंगरपुर जिले में पहले ही दिन 21 लाख की राशी एकत्रित हुई | जिसमे अभियान के सह प्रभारी के के गुप्ता ने 2 लाख 51 हजार रुपए का चेक भेट किया | वही इसके अलावा बांसवाडा-डूंगरपुर सांसद कनकमल कटारा ने एक लाख 1हजार का चेक, मदन सिंह ने एक लाख 11 हजार 111 का चेक, रमेश बीरपानी ने एक लाख 11 हजार 111, पूर्व मंत्री सुशील कटारा एक लाख एक हजार, हंसमुख पाण्ड्या एक लाख एक हजार, हुसेनी बोहरा एक लाख एक हजार, संजय सरैया एक लाख 11 हजार 111, सभापति अमृत कलासुआ एक लाख एक हजार, आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा एक लाख एक हजार,मेवाड़ डेयरी एक लाख एक हजार, झील हॉस्पिटल एक लाख एक हजार, मार्बल व्यापारी खेमसिंह एक लाख एक हजार, धनपाल जैन और नील गिरी होटल ने 51-51 हजार सहित अन्य लोगो ने भी समर्पण निधि संग्रहण अभियान में राशी भेट की |
मीडिया से रूबरू होकर गहलोत सरकार पर साधा निशाना
इधर कार्यक्रम के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया मीडिया से रूबरू हुए | इस दौरान पुनिया ने कांग्रेस की गहलोत सरकार पर किसानो की कर्जमाफी, बेरोजगारी व प्रदेश में बढ़ते अपराधो पर निशाना साधा | उन्होंने कहा की वे 90 के दशक से राजनीति में है लेकिन इस तरह की नकारा, निकम्मी, भ्रष्ट व अक्रमन्य और अराजक सरकार उन्होंने नहीं देखी |
उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के बाद दस दिन में सम्पूर्ण कर्जमाफी की बात कही थी लेकिन आज भी 60 लाख किसान अपनी कर्जामाफी का इन्तजार कर रहे है | वही उन्होंने कहा की राजस्थान में सबसे ज्यादा 27.3 फीसदी बेरोजगारी की दर है जो पुरे देश में सर्वाधिक है | इतना ही नहीं उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार के पिछले 3 साल के कार्यकाल में राजस्थान प्रदेश में अपराधो की राजधानी बन चूका है | खुद मुख्यमंत्री के गृहमंत्री रहते प्रदेश में साढ़े 6 लाख मुक़दमे दर्ज हुए है और अपराधो का ग्राफ बढ़ा है |
मेरे दौरे का नहीं है सियासी अर्थ, संगठन की जिम्मेदारी निभाने आया हु |
वही पत्रकार से रूबरू होते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा की उनके प्रदेश के दौरे का कोई सियासी अर्थ नहीं होता है | मै पार्टी का प्रदेश का मुखिया हु और मेरी जिम्मेदारी है की प्रदेश के सभी जिलो में संगठन की रचना का जायजा लू | इसी को लेकर वे प्रदेश के सभी जिलो का दौरा कर रहे है जहा पर वे कार्यकर्ताओं का राजनैतिक मुद्दों पर कार्यकर्ताओ का मनोबल उंचा करने के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर रहे है |
मुख्यमंत्री कहते है की इसमें से 47 फीसदी महिला अपराध सम्बन्धी मुक़दमे झूठे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने बताया कि मेरा ये मानना है की पिछले 3 साल में प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में जो सरकार काम कर रही है मै खुद 90 के दशक से राजनीति में हू लेकिन इस तरह की नकारा, निकम्मी, भ्रष्ट, अक्रमन्य और अराजक सरकार मैंने नहीं देखी | किसानो से वादाखिलाफी की उन्ही के नेता ने कहा था की राहुल गांधी जी ने की दस तक गिनती गिनूंगा और राजस्थान के 60 लाख किसानो का कर्जा माफ़ हो जाएगा आज भी वो किसान एक लाख 20 हजार करोड़ के कर्जे की माफ़ी का इन्तजार कर रहे है | राजस्थान में सर्वाधिक बेरोजगारी दर 27.3 प्रतिशत है | इसी तरह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री व गृह मंत्री रहते राजस्थान में साढ़े 6 लाख मुकदमे दर्ज हुए है | दुर्भाग्य वाली बात ये है की मुख्यमंत्री कहते है की इसमें से 47 फीसदी महिला अपराध सम्बन्धी मुक़दमे झूठे है |