बीसूका उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान का दौरा, प्रदेश में चल रहे सियासी संग्राम पर बोले चंद्रभान, कहा- ये पार्टी का आंतरिक मामला, हम सब बैठकर सुलझा लेंगे 

On

डूंगरपुर | प्रदेश के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान डूंगरपुर जिले के दौरे पर है | अपने दौरे के दौरान बीसूका उपाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए | इस दौरान उन्होंने प्रदेश चल रहे सियासी संग्राम के मामले में कहा की गुटबाजी हर पार्टी में होती है और ये पार्टी का आंतरिक मामला है हम सब बैठकर इसे सुलझा लेंगे | वही भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आगमन पर उन्होंने कहा की राजस्थान कांग्रेस का गढ़ है और राजस्थान में यात्रा एतिहासिक होगी | 

aafsdhg

प्रदेश के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान अपने एक दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर पहुंचे | इस दौरान सर्किट हाउस में कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्वागत किया | वही अपने दौरे के दौरान बीसूका उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान मीडिया से रूबरू हुए | इस दौरान प्रदेश में चल रहे सियासी संग्राम के मामले में कहा की गुटबाजी सभी दलों में होती है | ये चलता रहता है | हालाकि उन्होंने कहा की ये कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है और हम सब मिलकर इस मामले को सुलझा लेंगे | इससे पार्टी को भी नुकसान नहीं होगा और न ही सरकार को इससे नुकसान पहुंचेगा | वही पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा |

fsfdhg

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के आठ साल के कार्यकाल में देश में नफरत और घ्रणा का माहोल पनपा है और इस माहोल को समाप्त करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है | उन्होंने कहा की इस यात्रा का लाभ कांग्रेस को ही नहीं बल्कि देश के प्रत्येक देशवासी को मिलेगा | यात्रा के माध्यम से देश में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई जैसे बुनियादी मुद्दों को भी उठाया जा रहा है | वही उन्होंने राजस्थान में यात्रा की सफलता को लेकर कहा की जिन राज्यों में कांग्रेस का असर कम है वहा पर भी यात्रा को समर्थन मिल रहा है तो राजस्थान तो कांग्रेस का गढ़ है और राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा एतिहासिक होगी | 

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV