![](http://wagadsandesh.com/media-webp/2021-12/wagad-sandesh-jodhpur-news-300x225.jpg)
जोधपुर। मिल्कमेन कॉलोनी पालरोड़ के आगे स्थित सुभाष नगर में आधी रात के करीब एक मकान में लगी आग लगने से बुजुर्ग दंपती व उनकी दो बेटियां जिंदा जल गई। आग कैसे लगी इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। दंपती की एक पुत्री शहर में अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अध्यापिका है। जबकि दूसरी पुत्री मानसिक रूप से बीमार बताई जाती है। मूल रूप से उत्तरप्रदेश के निवासी एवं काजरी से सेवानिवृत सुभाष चौधरी का यहां सुभाषनगर में मकान है। पहले वो कहीं और रहते थे। दस- बारह साल पहले उन्होंने सुभाष नगर में मकान बनवाया था जहां वो अपनी पत्नी और दो अविवाहित पुत्रियों के साथ रहते थे। एक बेटी निजी स्कूल में अध्यापिका और दूसरी मानसिक रूप से विमंदित है। जानकारी के अनुसार रविवार की आधी रात को उनके घर से आग की लपटें उठती देखी गई तो सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार खोज के दौरान चारों के शव एक कमरे में बुरी तरह जली अवस्था में पाए गए। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग कैसे लगी, इसका पता नही लग पाया। मकान के एक कमरे में सुभाष चौधरी ,नीलम चौधरी, पल्लवी चौधरी, लावनिया चौधरी के जले शव मिले है। पुलिस प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद रहा। आग से घर का लगभग पूरा सामान भी जल गया ।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)