जयपुर। पिछले करीब 1 सप्ताह से प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से आखिरकार लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली है। बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी ने लोगों को राहत दी है। शुक्रवार को मौसम के तापमान में करीब 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं रात के तापमान में भी अधिकतर जिलों में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
17 जनवरी से प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम
हालांकि अभी भी प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात का तापमान 9 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। साथ ही सुबह और शाम चलने वाली सर्द हवाएं भी लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। बीते 24 घंटों में अधिकतर जिलों में रात का तापमान बढ़ गया है। सुबह और शाम को चलने वाली सर्द हवाएं अभी भी लोगों को परेशान कर रही हैं। 17 जनवरी से प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने के साथ पारा बढ़ेगा।
मकर संक्रांति के बाद लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिलती है। बीते 24 घंटों की अगर बात की जाए तो प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी के साथ दिन की धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी। वहीं प्रदेश के करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि इस दौरान भी प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात का तापमान 9 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। साथ ही सुबह और शाम चल रही सर्द हवाएं भी लोगों को परेशान कर रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश के करीब दो दर्जन से ज्यादा जिलों में सुबह के समय हल्के कोहरे की चादर भी लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है।
राजस्थान में कहां कितना तापमान
अजमेर 9.1 डिग्री, भीलवाड़ा 4.8 डिग्री, वनस्थली 6.8डिग्री
अलवर 5.2डिग्री,जयपुर 7.9 डिग्री,पिलानी 6.9 डिग्री
सीकर 2.8 डिग्री,कोटा 7.6 डिग्री,बूंदी 6.4 डिग्री
चित्तौड़गढ़ 4.8 डिग्री,डबोक 4.4 डिग्री,बाड़मेर 8.9 डिग्री
जैसलमेर 8 डिग्री,जोधपुर 8.7 डिग्री,फलोदी 8 डिग्री
बीकानेर 4.7 डिग्री,चूरू 5.8 डिग्री,श्रीगंगानगर 7.1 डिग्री
धौलपुर 6.6 डिग्री,नागौर 3.8 डिग्री,सांगरिया 6 डिग्री
जालोर 71.डिग्री,फतेहपुर 3.4डिग्री,करौली 3.9 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है। साथ ही दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। तो वहीं 17 जनवरी से प्रदेश में एक बार फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही दिन और रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी के साथ लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के सिस्टम के असर के चलते प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।