ओबरी। क्षेत्र के गामडा बाह्यणिया में गौ सेवा संत जगदीश गोपाल महाराज का भव्य स्वागत समारोह सभी समाज के यूवाओं ने मिलकर किया। सबसे पहले समाजसेवी प्रमोद भट्ट ने गौ माता का तिलक किया। जहां गाजे बाजे के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रागंण में कथा का आयोजन किया गया। महाराज ने कथा में गाय के दूध के बारे में पूरी जानकारी दी साथ ही सभी समाज के बंधूओ को संकल्प दिलाया कि गाय को हम अपने घरों में पालना ओर उसकी सेवा करनी है। अंत में कान्ति शंकर उपाध्याय ने सभी समाजो को धन्यवाद एवं आभार जताया।
Advertisement
About The Author
Related Posts
Latest News
पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...