आसपुर। शारदीय नवरात्रि महोत्सव की धूम अपने पूरे चरम पर है वही दुर्गा अष्टमी की रात डूंगरपुर जिले के विभिन्न शक्तिपीठों व गरबा स्थलों पर देर रात तक गरबो की धुन व डांडियों की खनक के बीच श्रद्धालु थरकते हुए देवी माँ के प्रति अपनी अगाध आस्था छलकाते रहे। इस कड़ी में जिले के साबला कस्बे के श्री अंबिका गरबा चौक पर मां अंबे की 1100 दीपको के साथ महा आरती हुई । वही क्षेत्र के आशापुरा व विजवामाता धाम पर दर्शन के लिए भक्तो के आने का क्रम बना रहा। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों के गरबा स्थलों पर भी देर रात तक श्रद्धालु गरबो की धुन पर थरकते हुए आस्था , उल्लास के रंग बिखेरते रहे। वही कई शक्तिपीठो पर अष्टमी पर विश्व शांति व जीव मात्र के कल्याण के लिए महायज्ञ में आहुतियां दी गई, तो कई जगह आज महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)