डूंगरपुर जिले के चीखली क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूंगर में स्थित जल उपभोक्ता संगम भै का नाका सिचाई परियोजना की बैठक ग्राम पंचातय कुआं में अध्यक्ष भगवानलाल डामारे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभाग के एक्शन, सहायक अभियंता, कनिष्ट अभियंता ने कमेटी के सदस्यों से चर्चा करते हुए प्रस्ताव लिए। इस दौरान सदस्यों ने नहर सुढृीकरण, पुलिए मरम्मत, भवन, परकोटा एवं नरेगा में नहरे मरम्मत के कार्य करने एवं मुख्य गेट लगाने सहित अन्य प्रस्ताव लिए। वहीं निजी आय बढ़ाकर राजस्व से जल कुम्भी मछली ठेका कराने के प्रस्ताव लिए गए। इस दौरान कुआं सरपंच शर्मिला डामोर, भचडिय़ा खास सरपंच देवेन्द्र डामोर, सदस्य हिम्मतसिंह, शम्भू, महेन्द्र आदि मौजूद रहे।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)