सीमलवाड़ा। विवाहिता की हत्या के मामले में मृतका की ननद को जांच अधिकारी पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल चौहान ने गिरफ्तार किया है। उप अधीक्षक रामेश्वर लाल चौहान ने बताया कि धंबोला थाना क्षेत्र के करावाड़ा में 19 जुलाई को हर्षिता पाटीदार की उसके पति तीलकेश व ननद कामिनी पर पेट्रोल छोड़कर हत्या करने का आरोप है। उपचार के दौरान पीड़िता ने पति व ननद पर पेट्रोल डालकर जलाने का बयान दर्ज कराया था। साथ ही सास पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। डिप्टी ने मंगलवार को मृतका की ननद जो कि मृतका की भाभी भी है, सालमपुरा निवासी कामिनी पुत्री भगवान लाल पाटीदार को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि हर्षिता पाटीदार को गंभीर हालत में उदयपुर में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार भी पीयर द्वारा किया गया था। प्रकरण में आरोपित ननद कामिनी मृतका की भाभी भी है। धंबोला पुलिस ने हत्या व दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)