भाजपा ने सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

On

भाजपा सीमलवाड़ा के  कार्यकर्ताओं ने गांधी शास्त्री जयंती को सफ़ाई अभियान को चला कर मनाई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन पाटिदार ने  महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा देश के लिए दिए योगदान की जानकारी दी। वरिष्ठ कार्यकर्ता एवम पूर्व मंडल महामंत्री प्रकाश पण्ड्या ने  बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के सपनों को किस पर साकार किया मोदी जी ने सम्पूर्ण भारत में स्वच्छ भारत मिशन योजना लागू कर अभियान चलाकर देश में स्वच्छता की अलख जगाई।

सरपँच विजयपाल डोडियार ने बताया कि मोदी ने  ने गांधी  जी के सपनो को पूरा करने के संकल्प से स्वच्छता मंत्रालय बनाकर घर घर शौचालय बनवाकर खुले में शौच से मुक्ति दिलाई।

युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष नयनेश सुथार ने कहा की राष्ट्र के निर्माण में दोनों महापुरुषों  का योगदान अविस्मरणीय है।सादगी,कर्तव्यनिष्ठा सत्य,अहिंसा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा दायक हैं।

उपसरपंच परेश पाटीदार, वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र  उपाध्याय, अशोक उपाध्याय,  एससी मोर्चा के अध्यक्ष जयेश वसीटा , एससी मोर्चा के महामंत्री विनय मोची, देवीलाल हरिजन, बुथ अध्यक्ष हंसमुख पडियार, अजय रावल , तुषार पाटीदार ,वार्ड पंच गोविंद सिंह , समाजसेवी कन्हैयालाल भाई आदि भी  उपस्थित रहे।

उसी प्रकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान अंतर्गत भाजपा मंडल पीठ सलारेश्वर की ओर से सफाई अभियान की शुरुआत की गई। सादड़ीया भातीजी मंदिर परिसर में साफ सफाई की गई। प्रधान कारी लाल ननोमा, मंडल अध्यक्ष गोविंदराम पाटीदार, पृथ्वी भाई, पोपटलाल, उदयलाल, बाबू भाई, अशोक महाराज, वाला भाई, हजूर भाई, नारायण भाई, माधवलाल, इश्वरलाल, जाला भाई, मोहनलाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV