सीबीईओ सीमलवाड़ा ने गोविंद गुरु राउमावि बांसिया का किया निरीक्षण

On

नवपदस्थापित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण कुमार डामोर ओर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोज कलाल ने विद्यालय खुलने के पहले ही दिन गोविंद गुरु राउमावि बांसिया का निरीक्षण ओर अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पालना के साथ आंरभ  कक्षाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से संवाद  भी किया।  उन्होंने आईसीटी लेब, विज्ञान प्रयोगशाला आदि का  भी अवलोकन करते हुए रखरखाव की सराहना की। सभी व्यवस्थाये संतोषजनक पाई गई। उन्होंने स्माइल 3,आओ घर से सीखे  आदि की प्रगति जानकारी लेते हुए बालकों ओर संस्था हित मे कार्य करते हुए अच्छे परिणाम हेतु भरपुर प्रयास करने का सम्बलन दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश पाटीदार, प्रफुल पण्ड्या , कमलेश ताबियाड ओर स्टाफ मौजूद रहा।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV