करावाडा में महाअष्टमी पर देर रात तक रही गरबो की धूम

On

झौथरी | नवरात्रि महोत्सव 2021 के तहत महाअष्टमी को क्षेत्र के गांवों में मॉ दुर्गा के विशेष धार्मिक अनुष्ठान किये गये और मातारानी से सुख ,समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई | झौथरी क्षेत्र के गांवों में जगह जगह मॉ दुर्गा के पूजा पाठ व हवन ,यज्ञ के अनुष्ठान का दौर चलता रहा | करावाडा में युवा मंडल के सानिध्य में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के तहत महा अष्टमी पर विशेष अनुष्ठान के साथ नवरात्रि के गरबो की धूम परवान पर रही | इस दौरान सिद्धि विनायक गणपति मंदिर परिसर को फूलों की सेज से सजाया गया तो गरबा चौक को फूलों व रंगोली से विशेष श्रृंगार किया गया | मॉ दुर्गा का श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ आह्वान किया गया | महा अष्टमी पर गुजराती गरबो की धूम परवान पर रही और देर रात तक गरबो की गुंज रही | बाद में युवा मंडल द्वारा महाप्रसाद दूध का खीर बनाकर मॉ के भोग धराया और महाआरती कर महाप्रसाद भक्तो को वितरण किया गया | इसी प्रकार क्षेत्र के गैजी , पाडली , विकासनगर ,सालमपुरा , गंधवा , पोहरी खातुरात सहित गांवों में श्रद्धा व आस्था के साथ दुर्गा अष्टमी पर विशेष अनुष्ठान आयोजित हुए |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV