पाडला मानारोत में हवन अनुष्ठान के साथ हुआ वाडी विसर्जन

On

झौथरी | क्षेत्र के गांवो में शारदीय नवरात्रि का पर्व  हवन , यज्ञ व पूजा पाठ के विविध धार्मिक अनुष्ठान के साथ समापन हुआ | ग्राम पंचायत करावाडा के पाडला मानारोत गांव में महानवमी को रातभर गरबा व भजन कीर्तन के आयोजन हुए | विजया दशमी को सुबह  पूजा पाठ के साथ भक्तो ने  हवन व यज्ञ अनुष्ठान किया | बाद में माताजी मंदिर से गाजे बाजे के साथ वाडी की शोभायात्रा निकाली गई | शोभायात्रा गांव के विभिन्न फलो से होकर वात्रक नदी पंहुची | वात्रक नदी पर पूजा अर्चना के बाद भक्तो , मेट ,कोटवाल ने ग्रामीणों की मौजूदगी में वाडी का विसर्जन किया | इस दौरान पूर्व सरपंच शंकरलाल रोत , वखतराम भगत , मथुरा भगत , शंकर भगत , भगत हिरा भाई ,नारायण गमेती सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV