झौथरी | नवरात्रि महोत्सव के तहत माताजी मंदिर पोहरी पटेलान में हवन यज्ञ अनुष्ठान कर कोरोना मुक्ति व देश में सुख ,समृद्धि व खुशहाली की कामना की | बुधवार को शास्त्री दिनेश जोशी के द्वारा पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान कांतिलाल पाटीदार के सानिध्य में महाअष्ठमी का हवन यज्ञ व नारियल होम अनुष्ठान किया | मातारानी से देश प्रदेश में सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना कर स्व कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की | जिसमें मंदिर पुजारी शंकर भाई डामोर, लक्ष्मण पारगी ,मनोहर सिह ,ईश्वर भाई ,पंकज पाटीदार ,डूंगरसिह ,गेहरीलाल ,वल्लभराम पाटीदार , उप सरपंच हरिसिंह राठौड़ ,चुन्नीलाल मोडपटेल, रमेश चंद्र पाटीदार हरिप्रसाद ,अशोक ,दिनेश पाटीदार,संजय पाटीदार, रामदेव डामोर सहित भक्त गण मौजूद रहे।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)