भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ज्योति पांडे गंधवा यादव बस्ती मे महिलाओं से हुई रुबरु

On

झौथरी | भारतीय जनता पार्टी की राट्रीय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ज्योति पाण्डे एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ अलका एवं जिला प्रमुख सुर्या अहारी ने रविवार 15 अगस्त को गंधवा के यादव बस्ती पंहुचकर महिलाओं से रुबरु होकर केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली | यादव बस्ती पंहुचने पर पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्प माला भेटकर स्वागत किया | उन्होंने महिलाओं से संवाद करते हुए मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ पंहुचा या नही इस पर जानकारी ली | जिस पर यादव बस्ती कि महिलाओं ने बताया कि हमें मोदीजी की सरकार कि योजनाओं का लाभ मिला है | जिसके अतंर्गत पीएम आवास , शौचालय, उज्जवला गैस कनेक्शन , बिजली कनेक्शन आदि का लाभ मिलना बताया | साथ ही कहा कि केंद्र सरकार कि योजना बहुत अच्छी है और हम आगे भी मोदीजी को वोट करेंगे | इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश्वरी प्रजापति चंद्रलेखा कलासुआ , एसटी मोर्चा उपाध्यक्ष खातुराम रोत , मडंल महामंत्री नरेश ननौमा, मोहन यादव , नगजी यादव, कांति यादव ,लक्षमण यादव, महेश रोत मणिलाल , महिला कार्यकर्ता दुर्गा , वीणा, ममता सहित मौजूद थे |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV