झौथरी | ग्राम पंचायत ऊटीया में विविध धार्मिक अनुष्ठान के साथ नवरात्रि महोत्सव का आयोजन हुआ | गांव के रंगेली माता मंदिर मे नवरात्रि महोत्सव के तहत पाठ पूजन व हवन यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन हुआ | बाद मे ग्रामीणो की मौजूदगी मे वाडी विसर्जन के लिए महाराज तेजा भगत ,भीखा महाराज ,मंगला महाराज व गमेती के सानिध्य में वाडी की शोभायात्रा निकाली गई | तालाब पंहुचकर पूजा अर्चना के बाद वाडी विसर्जन किया गया और सुख ,समृद्धि व खुशहाली की कामना की | इस दौरान सरपंच बंशीलाल आमलीया की उपस्थिति में ग्रामीण मौजूद रहे | व रात्रि में गरबा आयोजन मे सरपंच व उनकी धर्मपत्नी ने मिलकर आरती का लाभ लिया |
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)