डूंगरपुर जिले के कोतवाली थानान्तर्गत शहर के सिंटेक्स चौराहे पर गेंहू से भरे ट्रक पर तिरपाल बांधते समय बिजली के तार से करंट लगने से एक मजदुर की मौत हो गई | पुलिस के अनुसार वागदरी निवासी जीवा कटारा सिंटेक्स चौराहे पर गेंहू से भरे ट्रक पर तिरपाल बांध रहा था इस दौरान ट्रक के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से जीवा को करंट लग गया और वह नीचे गिर गया | वही करंट लगने से मजदुर जीवा की मौत हो गई | हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई वही सुचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को मौके से उठवाकर शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | वही मामले की जानकारी परिजनों को दी | इधर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कल सुबह की जायेगी |
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)