डूंगरपुर के लक्ष्मण मैदान में जिला स्तरीय वॉलीबोल प्रतियोगिता का हुआ आगाज, उद्घाटन मैच में कहारी-ए ने शिशोद टीम को हराया
On
By वागड़ संदेश
डूंगरपुर | जिले के जिला वॉलीबोल संघ की ओर से आज शहर के लक्ष्मण मैदान में जिला स्तरीय वॉलीबोल प्रतियोगिता का आगाज हुआ | प्रतियोगिता में जिलेभर की 36 टीमे भाग ले रही है जिसमे 4 टीम महिलाओं की शामिल है | डूंगरपुर जिला वॉलीबोल संघ के जिला अध्यक्ष पूनमचंद लबाना ने बताया की जिले की वॉलीबोल खेल प्रतियोगिताओं को आगे लाने के लिए जिला वॉलीबोल संघ की ओर से आज से शहर के लक्ष्मण मैदान में जिला स्तरीय वॉलीबोल प्रतियोगिता शुरू हुई है | जिसमे उद्घाटन मैच कहारी ए और शिशोद गाँव की टीम के बीच हुआ जिसमे कहारी ए गाँव की टीम विजेता रही | इधर उन्होंने बताया प्रतियोगिता में पुरुषो की ३२ टीम व महिलाओं की 4 टीम भाग ले रही है | उन्होंने बताया की कल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मेच खेले जायेंगे और शाम को समापन समारोह का आयोजन होगा |
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)