डूंगरपुर जिले के नए कृषि कॉलेज का वर्च्युल तरीके से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया उद्घाटन

On

डूंगरपुर | मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुरूप डूंगरपुर जिले के नए कृषि कॉलेज का आज उद्घाटन हुआ| प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने वर्च्युल तरीके से कॉलेज का उदघाटन किया | इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया मौजूद रहे वही डूंगरपुर बादल महल के क्रषि विज्ञान केंद्र से डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा व जिला कलेक्टर कार्यक्रम से जुड़े | इस मौके पर
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित किया | अपने संबोधन में राज्यपाल मिश्र ने कहा की जनजाति बाहुल्य इलाको के लिए यह क्रषि कॉलेज एक वरदान साबित होगा | इसके माध्यम से दक्षिणी राजस्थान के जनजाति बाहुल्य क्षेत्रो से आये विद्यार्थी क्रषि का आधुनिकतम ज्ञान प्राप्त कर नवीन रोजगार सृजन कर सकेंगे एवं क्षेत्र के क्रषि विकास में योगदान दे सकेंगे | उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को चाहिए कि वे कृषि शिक्षा के दौरान ही युवाओं को एक उद्यमी के रूप में सफल होने के लिए तैयार करें। इसके लिए उद्यमिता, कौशल प्रशिक्षण की सुविधाओं से युवाओं को लाभान्वित करने के प्रयास बढ़ाने जाने पर उन्होंने जोर दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कृषि क्षेत्र पर ग्रामीण आबादी की निर्भरता को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा गत दो वर्ष में 13 कृषि महाविद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। आदिवासी क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय प्रारम्भ होने से यहां के छात्रों की लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV