दिगम्बर जैन समाज के दश लक्षण पर्युषण पर्व का आज से आगाज हुआ

On

डूंगरपुर।। जिले में दिगम्बर जैन समाज के दश लक्षण पर्युषण पर्व का आज से आगाज हुआ | दश लक्षण पर्युषण पर्व के तहत पहला दिन उत्तम क्षमा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है | इस मौके पर डूंगरपुर शहर सहित जिलेभर के जिनालयो में जैन भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचे | शहर के शामलाजी उंडा मंदिर, प्रगति जैन मंदिर, सुरपुर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पर्युषण पर्व शुरू होने के साथ ही ध्वजारोहण किया गया | वही इसके बाद जैन श्रद्धालुओ ने पारम्परिक परिधान में भगवान आदिनाथ, भगवान महावीर का पंचामृत अभिषेक करते हुए केसर पूजा व अन्य धार्मिक अनुष्ठान किये गए | इस पर्व के दौरान धर्मावलंबी जैन धर्म के पांच सिद्धांतों- अहिंसा, सत्य, अस्तेय  यानि चोरी न करना, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रहयानि आवश्यकता से अधिक धन जमा न करना आदि  व्रत का पालन करते हैं|

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV