दोवडा थाना पुलिस ने देवला गाँव में सात माह पूर्व संगमेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी का आज खुलासा कर दिया है | मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
On
By वागड़ संदेश
– दोवडा थाना पुलिस ने देवला गांव में सात माह पूर्व संगमेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी का आज खुलासा कर दिया है | मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है | दोवडा थाने के थानाधिकारी कमलेश चोधरी ने बताया की फ़रवरी माह में मंदिर के पुजारी ने थाने में रिपोर्ट दी थी की अज्ञात चोर मंदिर की दान पेटी को तोड़कर उसमे से करीब 40 हजार रूपये की नगदी चुरा ले गए थे | जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी | इधर मामले में सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने आज उदयपुर जिले के जामुडा घाटा निवासी सोहन कलासुआ, कांति कलासुआ और सुरखंड खेडा कालीघाटी निवासी शंकर मीणा को आज गिरफ्तार किया है | इधर पुलिस तीनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है | पूछताछ में और भी वारदाते खुलने की सम्भावना है |
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)