दोवडा | वन क्षेत्र के भोजाता कालूगामडा गाँव में जगंल की तारबंदी में एक पैंथर फंस गया | पैंथर को देखकर ग्रामीणों में हडकम्प मच गया | मामले के अनुसार भोजाता कालुगामडा गाँव में सोहन रोत के घर के पीछे जंगल की तारबन्दी में आज एक पैंथर फंस गया | आसपास के लोगो के पता चलने पर गाँव में हडकम्प मच गया और लोगो की मौके पर भीड़ जमा हो गई | इधर ग्रामीणों की सुचना पर वन विभाग की टीम व दोवडा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को पैंथर से दूर किया | वही वन विभाग की टीम ने उदयपुर से ट्रेंकुलाइजर को बुलवाया है | ट्रेंकुलाइजर के आने के बाद पैंथर को रेस्क्यू किया जाएगा |
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)