डूंगरपुर।। जिले के दोवडा थाना क्षेत्र के देवकी गांव में अपनी मौसी के घर मेहमान आए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। दोवड़ा थाना पुलिस के अनुसार नयागांव निवासी 25 वर्षीय देवचंद डामोर कल देवकी गांव में अपनी मौसी के घर मेहमान आया था। इस दौरान घर के पास लगे एक बिजली के पोल को छूने से देवचंद बेहोश हो गया। इसके बाद मौसी के घर वाले देवचंद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इधर सूचना मिलने के बाद आज नयागांव से मृतक के परिजन मोर्चरी पहुंचे और पुलिस के समक्ष देवचंद की मौत पर संदेह जताया। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है |
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)