डूंगरपुर ।। प्रशासन गाँवों के संग अभियान 2021 के अन्तर्गत 02 अक्टूबर 2021 से आयोजित होने वाले शिविरों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट ऑन लाईन ई-पंचायत पोर्टल के माध्यम से संकलित किये जाने के संबंध में 28 सितम्बर को प्रशिक्षण कार्यशाला का ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा।अतिरिक्त जिला कलक्टर कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि पोर्टल पर कार्य करने एवं इस संबंध में समस्त जानकारी देने हेतु राज्य नोडल अधिकारी व भू-प्रबन्ध आयुक्त राजस्थान की अध्यक्षता में 28 सितम्बर को दोपहर 3.30 पी.एम. से 5.30 पी.एम. तक विडीयों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से द्वितीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में अपने उपखण्ड क्षेत्र के विडीयों कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में नियत समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किये गये है।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)